{"_id":"5ea5b18b8ebc3e90257694b7","slug":"action-auraiya-news-knp5571724129","type":"story","status":"publish","title_hn":"देर रात थोक सब्जी मंडी में एसपी ने सोशल डिस््टेंस व मास्क की दी हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देर रात थोक सब्जी मंडी में एसपी ने सोशल डिस््टेंस व मास्क की दी हिदायत
विज्ञापन
औरैया। शहर की गल्ला मंडी में संचालित थोक सब्जी मंडी में सोशल डिस्टेंस का पालन न होने के मामले को एसपी सुनीति ने गंभीरता से लिया है। शनिवार की रात दो बजे एसपी ने मंडी पहुंचकर जायजा लिया। साथ ही लोगों से सोशल डिस्टेंस का हर हाल में पालन करने व मास्क लगाकर काम करने की हिदायत दी। मालूम हो कि 24 अप्रैल के संस्करण में अमर उजाला में इस बारे में प्रमुखता से छापा था। खबर का असर यह रहा कि शनिवार की रात एसपी ने निरीक्षण किया।
थोक सब्जी मंडी में रात 12 बजे से सुबह चार बजे तक खरीदारी का समय निर्धारित है। ऐसे में मंडी में भारी उमड़ती है। भीड़ की वजह से यहां सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ती थीं। शनिवार की रात लगभग दो बजे एसपी सुनीति ने फोर्स के साथ मंडी पहुंचकर थोक सब्जी का कारोबार करने वालों को नियमों की अनदेखी करने पर हिदायत दी।
कहा कि कोरोना वायरस की चपेट में आने से बचाने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी सतर्कता बरतने में लगा हुआ है। बावजूद इसके वह लोग नियमों की अनदेखी कर रहे हो। उन्होंने सभी से थोक कारोबार करने के दौरान सोशल डिस्टेंस अपनाने और मास्क लगाने की सख्त हिदायत दी। इस संबंध में एसपी ने मंडी प्रशासन को भी नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।