फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   action

जरूरतमंदों की मदद में उमड़ीं संस्थाएं व व्यापारी

Sun, 29 Mar 2020 10:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
action
औरैया। लॉकडाउन के दौरान रोज कमाने खाने वालों के सामने भोजन की समस्या न खड़ी हो, इसके लिए यहां के समाजसेवियों व व्यापारियों ने हाथ आगे बढ़ाया है। इसके चलते खाद्यान्न व लंच पैकेट तैयार कर बंटवाया जा रहा है। दो वक्त की रोटी का बंदोबस्त होने पर जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे। उधर, ठेले पर सब्जी बेचने वालों को सुरक्षा के लिहाज से मास्क भी बांटे गए। साथ ही एरवा कटरा में सफाई कर्मियों को उपकरण आदि दिए गए।
विज्ञापन

उधर, समाजसेवी संस्था संवेदना ग्रुप और शक्ति सेवा संस्थान के लोग लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों को शाम का भोजन उपलब्ध कराने में जुटे हैं। संस्था के पदाधिकारी घूम-घूम कर रोजाना सौ से ज्यादा लोगों को लंच पैकेट बांट रहे हैं। संवेदना ग्रुप के संस्थापक डॉ.सक्षम सेंगर 9457524232 और शक्ति ग्रुप के अध्यक्ष बाली वर्मा के मोबाइल 9045844832 पर लंच पैकेट के लिए लोग संपर्क कर सकते हैं। वहीं, व्यापारी भी जरूरतमंदों की मदद के लिए जुटे हैं। व्यापारी नेता राजकुमार सक्सेना, ब्रजेंद्र गुप्ता व अशोक गुप्ता आदि ने बताया कि जरूरतमंदों को उनके घरों में जाकर खाद्यान्न के पैकेट दिए जा रहे है।
विज्ञापन

वहीं, रघुवर दयाल सेवा संस्थान रुरुगंज के पदाधिकारियों ने कोरोना से बचाव के लिए मास्क का वितरण किया। साथ ही संस्था की ओर से कस्बों व गांवों को सैनिटाइज कराया जा रहा है। संस्था की अध्यक्ष रेखा गुप्ता ने बताया कि अब तक एक हजार मास्क जनता और सौ से अधिक मास्क प्रशासन को मुहैया कराए गए हैं। उन्होंने बताया कि मास्क प्राप्त करने के लिए अंशुल गुप्ता 9760364801, मो.जासीन 8532074906, रवि 9675574556, राहुल गुप्ता 8218588004 और राहुल सिंह के 9917582772 मोबाइल नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, शासन के निर्देश पर एडीओ ग्राम पंचायत विमल सिंह ने ग्राम पंचायतों के सफाई कर्मियों को स्प्रे मशीन, ब्लीचिंग पाउडर, मास्क, सैनिटाइजर, डिटॉल, ग्लब्स आदि सामग्री वितरित की। इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी मुसीर अहमद, राजीव सिंह, पंकज सिंह, फूल सिंह व प्रधान संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

शनिवार को राजकीय हाईस्कूल जुआ की शिक्षिका पूनम पोरवाल व वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश कुमार मिश्र ने अपने-अपने निजी कोष से दस-दस हजार रुपये की चेक डीएम अभिषेक सिंह को सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed