{"_id":"6a04c508cc0167e00801bdb9","slug":"accused-of-burning-a-married-woman-auraiya-news-c-211-1-aur1024-144825-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: विवाहिता को जलाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: विवाहिता को जलाने का आरोप
Thu, 14 May 2026 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 14 May 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
अछल्दा। थाना क्षेत्र के पुराना अछल्दा में दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है। कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र के कडरी गांव निवासी इमरान ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
उन्होंने बहन के ससुराल पक्ष पर बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित कर आग लगाने का आरोप लगाया है। महिला का इलाज चल रहा है। पीड़ित इमरान ने बताया कि उसकी बहन फिरदौस (28) का निकाह वर्ष 2016 में पुराना अछल्दा निवासी मुनव्वर के पुत्र अरमान अली के साथ हुआ था।
आरोप है कि शादी के बाद से पति अरमान अली, ससुर मुनव्वर, देवर गुलफाम, कूकी तथा ननद मुस्कान दहेज में बाइक की मांग को लेकर फिरदौस को लगातार प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि सात मई को आरोपितों ने फिरदौस के साथ मारपीट कर उसे फंदा लगाने की कोशिश की। जब वह जान बचाकर भागने लगी तो उस पर तारपीन या थिनर डालकर आग लगा दी गई। विवाहिता का दिल्ली में उपचार चल रहा है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (संवाद)