{"_id":"6a47fe529a42550d5e0797fd","slug":"accused-arrested-for-showing-off-with-toys-on-social-media-auraiya-news-c-211-1-aur1009-147566-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: खिलौनों से सोशल मीडिया पर रौब जमाना वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: खिलौनों से सोशल मीडिया पर रौब जमाना वाला आरोपी गिरफ्तार
Fri, 03 Jul 2026 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Fri, 03 Jul 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
फोटो-1- आरोपी ज्ञानचंद्र शुक्ला। स्रोत:पुलिस
अजीतमल। पुलिस ने सोशल मीडिया पर पिस्टल और फरसा लहराकर वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी रील में रौब दिखाने के लिए खिलौने वाले नकली हथियारों का इस्तेमाल कर रहा था। पुलिस ने उसे चपटा चौराहे के पास से पकड़ा है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव हैदरपुर निवासी ज्ञानचंद शुक्ला का बृहस्पतिवार को तमंचा व फरसा हाथ लिए वीडियो वायरल हुआ था। एसपी अभिषेक भारती ने कोतवाली पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। शुक्रवार को उपनिरीक्षक रामबालक शुक्ला ने चपटा चौराहे के पास घेराबंदी आरोपी को दबोच लिया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि सोशल मीडिया पर मशहूर होना चाहता था इसलिए मेले से प्लास्टिक की रिवॉल्वर खरीदी थी और चारा काटने वाली मशीन के गड़ासे से फरसा बना लिया था। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया।