फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Accused arrested for harassing woman in hotel

Auraiya News: होटल में महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 31 Jul 2025 10:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 31 Jul 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for harassing woman in hotel
औरैया। हाईवे स्थित नारायन होटल में महिला से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेजा गया।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस गुरुवार को गश्त कर रही थी तभी कानपुर देहात जनपद के थाना राजपुर के गांव खरका निवासी बृजेश कुमार को दयालपुर चौराहे अंडरपास पर पुलिस ने घेराबंदी कर धर दबोचा। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि उसकी बहन 17 जुलाई को बाजार से सामान लेने गई थी। वहां दूर के रिश्तेदार ब्रजेश निषाद बहन को बाजार में मिला था, पहचान होने के कारण ब्रजेश के कहने पर बहन ने ब्रजेश की दी हुई कोल्ड ड्रिंक पी ली।
विज्ञापन

आरोप है कि बहाने से आरोपी उसकी बहन को शहर की गल्ला मंडी के पास नारायण होटल में ले गया था। वहां बहन नशे की हालत में हो गई थी। आरोपी होटल के कमरे में ले गया था। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। कोतवाल ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करते हुए जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed