{"_id":"58cd833d4f1c1b295a32c14e","slug":"accusation-of-indecision-on-co-lawyers-set-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ पर अभद्रता का आरोप वकीलों ने लगाया जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीओ पर अभद्रता का आरोप वकीलों ने लगाया जाम
auraiya,amar ujala beauro
Updated Sun, 19 Mar 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
- जिलाजजी के बाहर जाम लगाकर नारेबाजी करते अधिवक्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन के कनिष्ठ सदस्य की बाइक का चालान सीओ सिटी की मौजूदगी में वाहन चेकिंग के दौरान हुआ। इस दौरान सीओ सिटी पर अभद्रता का आरोप लगाकर वकीलों ने शनिवार को जिलाजजी के बाहर जाम लगाया। इससे फफूंद-औरैया मार्ग पर डेढ़ घंटे तक वाहन फंसे रहे। मौके पर पहुंचे एएसपी ने वकीलों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।
शनिवार दोपहर 12 बजे जिलाजजी के बाहर वकीलों ने औरैया-फफूंद मार्ग पर कुर्सियां रखकर जाम लगा दिया। सीओ सिटी के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध दर्ज कराया। वकीलों ने सीओ सिटी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और निलंबित किये जाने की मांग की। वकीलों ने बताया कि डीबीए के कनिष्ठ सदस्य सनोज कुमार त्यागी जिलाजजी में वकील है। वह 17 मार्च की शाम जिलाजजी से अपने घर जा रहे थे। दिबियापुर रोड पर तिराहे के पास सीओ सिटी कुलदीप कुकरेती ने उनकी बाइक रोकी और कागज मांगे।
उसने जिलाजजी से लौटने की बात कही तो सीओ ने उसे बुरा-भला कहा। इसकी जानकारी सनोज ने डीबीए के महामंत्री संजीव चतुर्वेदी को दी। सीओ ने महामंत्री की भी बात नहीं सुनी और बाइक का चालान कर दिया। इस बीच विरोध के दौरान सिपाही संत कुमार ने सनोज की जेब से 500 रुपये निकाल लिए और जुर्माना जमा होने की बात कही। वकीलों ने कहा कि सीओ सिटी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। जाम की सूचना पर एएसपी पंकज और कोतवाल सुधाकर मिश्रा मौके पर पहुंचे। आक्रोशित वकीलों को समझाकर उनके गुस्से को शांत किया।