{"_id":"585438e54f1c1b440a649882","slug":"account-money-was-paid-by-the-bank-loan","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाते में जमा रकम से बैंक ने चुकता कर लिया लोन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाते में जमा रकम से बैंक ने चुकता कर लिया लोन
औरैया
Updated Sat, 17 Dec 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
जानकारी देता पीड़ित मुलायम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक की लापरवाही से एक खाताधारक का खाता जीरो बैलेंस हो गया। खाते में पड़ी रकम से बैंक ने लोन चुकता कर लिया। पीड़ित का कहना है कि लोन एक-एक हजार रुपये प्रतिमाह के हिसाब से चुकता करना था। बैंक ने खाते से एक साथ रुपया ट्रांसफर कर लिया है।
कस्बा निवासी मुलायम सिंह पुत्र भारत सिंह ने सेंट्रल बैंक से प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत 50 हजार रुपये का लोन लिया था। लोन से मुलायम सिंह ने बैटरियों का व्यापार शुरू किया। मुलायम सिंह हर माह एक हजार रुपये की किस्त जमा कर रहे थे। खाते में 35 हजार रुपये पड़े थे। बैंक से भुगतान लेने गए तो खाते में बैलेंस जीरो था। जानकारी पर पता चला कि बैंक ने खाते में पड़े रुपयों से लोन चुकता कर लिया है। पीड़ित का का कहना कि योजना के तहत एक साथ लोन चुकता नहीं करना था। इसे किस्तों में जमा करना था। बैंक ने मनमानी कर खाते से एकमुश्त लोन चुकता कर लिया है। अब व्यापार और घर दोनों चलाना मुश्किल होगा। सहायक बैंक मैनेजर जगराम सिंह कुशवाह ने बताया कि किसी फाल्ट से ऐसा हुआ है। जांच की जाएगी।