फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Accomplish the target, carelessness in plantation is not tolerated

पूरा करें लक्ष्य, वृक्षारोपण में बर्दाश्त नहीं होगी लापरवाही

Sat, 02 Jul 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Accomplish the target, carelessness in plantation is not tolerated
औरैया। पर्यावरण संरक्षण को लेकर किए जाने वाले पौधरोपण के लिए जिला प्रशासन ने अलग-अलग विभागों का लक्ष्य निर्धारित किया है। शनिवार को जिलाधिकारी ने बैठक कर अधिकारियों को निर्देश दिए कि लक्ष्य के सापेक्ष पौधरोपण करें, किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव ने प्रभागीय वन अधिकारी को निर्देश दिए कि मांग के अनुसार सभी को समय से पौधे उपलब्ध कराएं। जिन विभागों को पौधरोपण के लिए लक्ष्य दिया गया है वह 15 जुलाई तक पूरा करें। कहा कि पौधरोपण के दौरान सड़क के किनारे छायादार, आंवला और विभिन्न प्रजाति के पौधों को लगाएं।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी और खंड विकास अधिकारियों से कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई व्यवस्था करा कर पौधों को सुरक्षित रखने व सिंचाई आदि की व्यवस्था कराई जाए। ग्राम प्रधानों का भी सहयोग प्राप्त कर रोड किनारे दोनों ओर और चारागाह की खेतों की मेड़ों पर भी पौधरोपण किया जाए। पौधरोपण के लिए समाजसेवियों को आगे आना होगा। बैठक में एडीएम राजस्व रेखा एस. चौहान, एडीएम न्यायिक अब्दुल बासित, सीडीओ अनिल कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव, पीडी हरेंद्र सिंह, प्रभागीय वन अधिकारी विमल कुमार सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed