{"_id":"579900bb4f1c1bd66021e5d9","slug":"accident-woman-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की चपेट में आई बाइक, महिला घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की चपेट में आई बाइक, महिला घायल
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Thu, 28 Jul 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
लुधियाना में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली क्षेत्र के दिबियापुर मार्ग पर सहकारी समिति क्रय-विक्रय केंद्र के सामने मोड़ पर तेज गति से जा रही बस के सामने आए बाइक सवार दो लोग बाल-बाल बच गए। हालांकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं बाइक पहिए के नीचे आकर क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल महिला को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद सैफई रेफर कर दिया। पीड़ित ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
बुधवार को दिबियापुर मार्ग पर सहकारी समिति क्रय-विक्रय केंद्र की तरफ से एक स्कूल का बोर्ड लगाए बस मार्ग पर चढ़ाव होने के कारण तेज गति से बढ़ी। इससे पहले की बस पूरी तरह से मुड़ पाती सामने से तीन सवारी बिठाए बाइक सवार उससे टकरा गया। बाइक को मोनू पुत्र कैलाश बाबू चला रहा था। उसके साथ उसकी बहन राखी पत्नी बबलू निवासी इटहा जिला इटावा और मां केसी निवासी इकौरापुर थी। हादसे में बाइक फिसलती हुई बस के टायर के नीचे जा फंसी।
हादसे में राखी के हाथ में गंभीर चोट लग गई। जबकि अन्य बाल-बाल बच गए। भाई मोनू ने बताया कि बहन राखी मायके से आई थी। बीमारी की हालत में जिला अस्पताल दिखाने जा रही थी। तभी हादसा हो गया। टक्कर लगने की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने बस व बाइक को कोतवाली पहुंचाया। मामले में मोनू ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर मामला दर्ज कराया गया।