{"_id":"602c0e538ebc3ee9584b1715","slug":"accident-auriya-news-auraiya-news-knp6122834127","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े कंटेनर से भिड़ी कार, एक ही परिवार के चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़े कंटेनर से भिड़ी कार, एक ही परिवार के चार की मौत
विज्ञापन
औरैया के कानपुर-इटावा हाईवे पर फतेहपुर गांव के पास पलटी पड़ी कार। संवाद
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। सदर कोतवाली अंतर्गत इटावा-कानपुर हाईवे पर करमपुर के पास खड़े कंटेनर ट्रक में कार जा भिड़ी। दुर्घटना में कार की छत उड़ गई। इसमें एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। हादसा मंगलवार की सुबह लगभग आठ बजे हुआ। कार चालक को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया। लगभग एक घंटे तक एक तरफ का यातायात बाधित रहा।
आगरा के बल्केश्वर निवासी राजकुमार (53) सराफा व्यवसायी थे। ये जीएलए में असिस्टेंट प्रोफेसर बेटे अर्चित (28), पत्नी भावना (50) बेटी दीक्षा (27) और साले महावीर (51) के साथ कानपुर बेटी के रिश्ते के लिए जा रहे थे। कार इनका बेटा अर्चित चला रहा था। इटावा-कानपुर हाईवे पर करमपुर के पास स्थित फतेहपुर गांव के सामने खड़े कंटेनर को देख कार चालक ने नियंत्रण खो दिया। उन्होंने कार को काटने का प्रयास किया, लेकिन कार पीछे से कंटेनर में जा भिड़ी। इसके बाद सड़क पर करीब 100 मीटर तक घिसटती चली गई। कार की छत उड़ गई और सभी लोग सड़क पर जा गिरे।
अर्चित ने लोगों से मदद की गुहार लगाई। मोड़ पर खड़े लोग दौड़े। थोड़ी देर में पुलिस पहुंची। राजकुमार, भावना, दीक्षा और महावीर की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद घायल अर्चित को 50 शय्या और चारों को शवों को 100 शय्या अस्पताल चिचौली भेजा गया। हादसे का अंदाज इसी बात से लगाया जा सकता है कि कार के अंदर भी मांस के लोथड़े पड़े थे। कार को क्रेन की मदद से कोतवाली पहुंचाया गया।