{"_id":"60d0d3ea8ebc3e2ee55f1f20","slug":"accidant-auraiya-news-knp6356193133","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में घायल संविदा विद्युत कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में घायल संविदा विद्युत कर्मी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना(औरैया)। सहार-बिधूना मार्ग पर ऑटो और कार की भिड़ंत में घायल बिजली विभाग के संविदा कर्मी की मौत हो गई। घायल को प्राथमिक इलाज के बाद सैफई रेफर किया गया था। पुलिस तहरीर के आधार पर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
जवाहर नगर निवासी शैलेन्द्र प्रताप सिंह (32) पुत्र जयपाल सिंह विद्युत विभाग में रूपपुर कटरा डिविजन पर संविदा पर मीटर रीडर के पद पर तैनात था। रविवार को डोडापुर गांव से बिजली बिल निकालकर कार से बिधूना अपने घर आ रहा था। डोडापुर के कुछ दूरी पर ऑटो व कार की भिड़त हो गई थी। हादसे में ऑटो में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि कार में सवार शैलेंद्र और ऑटो में सवार दो अन्य सवार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद सैफई रेफर किया गया था।
परिजनों के मुताबिक शैलेंद्र की रविवार देर रात इलाज के दौरान सैफई में मौत हो गई। थाना प्रभारी शशांक सिंह राजपूत ने बताया कि इलाज के दौरान कार सवार की मौत की जानकारी मिली है। पीड़ित परिवार की ओर से तहरीर नहीं मिली है।