{"_id":"5fb2c9588ebc3e9bb5431215","slug":"accidant-auraiya-news-knp594505445","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई के घर टीका कराने जा रहे बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई के घर टीका कराने जा रहे बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेला (औरैया)। कैथावा मार्ग पर सोमवार को अचानक बाइक के सामने आए आवारा जानवर को बचाने के चक्कर में बाइक खड्ड में जा गिरी। इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसका दूसरा साथी गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल युवक को सैफई रेफर किया गया है। मृत युवक भैया दूज पर बहन के घर टीका कराने जा रहा था।
कन्नौज जिले के के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव गहरा निवासी मंगली कुमार (25) पुत्र प्रेमचंद अपने साथी कृष्ण कुमार (20) पुत्र जागेश्वर दयाल वर्मा के साथ बाइक से अपनी बहन काजल की ससुराल बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव इंडपामई भैया दूज पर टीका कराने जा रहा था।
रास्ते में कैथावा हसेरन संपर्क मार्ग पर गगांव मुड़ियाई के सामने पहुंचते ही तेज रफ्तार बाइक अचानक आवारा जानवर को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी, जिससे बाइक सवार घायल हो गए। मौके पर पहुंचे पिकेट सिपाही आशीष गौतम ने दोनों घायलों को बिधूना अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने घायल मंगली को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल कृष्ण कुमार को गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक पप्पू सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।