फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   accidant

गड्ढों में भरवा दी ईंट, हो रहे हादसे

Sat, 19 Sep 2020 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
accidant
19एयूआरपी02 - जर्जर सड़क और ईंटों से हादसे का खतरा बना रहता है। - फोटो : AURAIYA
बिधूना। बेला बिधूना मार्ग पर कीरतपुर में सड़क पर गहरे गड्ढे होने पर अधिकारियों ने ईंटें डलवा दी है। इन्हें बराबर नहीं किया गया है। इससे आए दिन सड़क पर हादसे हो रहे हैं। बाइक सवार अक्सर इन ईंटों में पहिया फंसने से गिरकर घायल हो जाते हैं।
विज्ञापन

वहीं, गल्ला व्यापारी सड़क पर खुलेआम अनाज की खरीदारी करते हैं। इससे आवागमन भी प्रभावित होता है। इससे लोगों में आक्रोश पनप रहा है। संजय शुक्ला ने बताया कि गड्ढे में ईंटें पड़ी होने से आए दिन बाइक सवार रात में चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

कई बार शिकायत भी की, लेकिन डामरीकरण नहीं हुआ। छून्ना तोमर ने बताया कि व्यापारी सड़क पर अनाज की खरीदारी करते हैं जिससे रोड पर आवागमन में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवदत्त सिंह सेंगर ने बताया कि रात में सामने से रोशनी पड़ने के कारण गड्ढे नहीं दिखाई देते हैं। इससे कई बार गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed