फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   accidant

ठेली वाले को टक्कर मार कार पलटी, वृद्ध की मौत, जाम

Thu, 17 Sep 2020 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
accidant
औरैया। फल बेचने के बाद ठेली लेकर घर जा रहे वृद्ध को कंचौसी मोड़ के पास कार ने टक्कर मार दी। इसके बाद कार खड्ड में पलट गई। वृद्ध ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। परिजनों ने जाम लगा दिया। सीओ और एसडीएम के समझाने पर करीब एक घंटे बाद जाम खुला।
विज्ञापन

दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव सुजानपुर निवासी मौजी लाल (60) फल का ठेला लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। बुधवार की शाम वह फल बेचने के बाद रेहड़ी लेकर अपने गांव लौट रहे थे। कंचौसी मोड़ के पास दिबियापुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार उन्हें टक्कर मारने के बाद खड्ड में पलट गई। इसके बाद कार सवार वहां से भाग गए।
विज्ञापन

टक्कर लगते ही फल व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें अस्पताल ले जाते इससे पहले ही वृद्ध ने दम तोड़ दिया। घटना से आक्रोशित परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। घटना की जानकारी होते ही दिबियापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। सूचना पर सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव व एसडीएम सदर रमेश यादव ने आक्रोशित लोगों को समझाया। मुआवजे के आश्वासन पर करीब एक घंटे बाद जाम खुला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed