{"_id":"5dd5838d8ebc3e54b20040d8","slug":"accidant-auraiya-news-knp5270998123","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार बीएसएफ जवान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार बीएसएफ जवान की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल (औरैया)। इटावा से घर आ रहे अपने छोटे भाई को लेने जा रहे एक बाइक सवार बीएसएफ जवान की बुधवार को रात साढ़े नौ बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। बाइक में पीछे बैठा उसका साथी भी घायल हो गया।
अजीतमल क्षेत्र के ग्राम मदन सिंह का पुरवा निवासी नीरज कुमार (32) पुत्र सर्वेंश कुमार बीएसएफ में कार्यरत है। गुरुवार को उसे ड्यूटी पर वापस जाना था, बुधवार को इटावा से घर आ रहे अपने छोटे भाई निलेश को लेने के लिए वह बाइक से अपने साथी अनिल पुत्र महेश के साथ अजीतमल आ रहा था, तभी ग्राम एलची नगर के पास अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया।
सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस उसे सीएससी ले आई। यहां डाक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की सूचना पर सीएचसी पहुंची उसकी पत्नी मंजू सहित स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।