फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   accidant

रेलवे की चीड़ की लकड़ी के 250 स्लीपरों में लगी आग, मचा हड़कंप

Fri, 25 Oct 2019 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
accidant
दिबियापुर (औरैया)। रेलवे स्टेशन फफूंद के पूर्वी छोर पर बुधवार की रात पीडब्ल्यूआई के स्टोर के सामने रखे चीड़ की लकड़ी के स्लीपरों में आग लग गई। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में कई लाख की लागत की स्लीपर जलने का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि रेल प्रशासन का कहना है कि लगभग 20 वर्षों में रखे होने के कारण स्लीपर सड़ चुके थे। इसलिए इनकी कीमत न के बराबर ही थी।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूआई स्टोर के सामने रखे लकड़ी के स्लीपरों में चौकीदार ने बुधवार की रात लगभग ढाई बजे आग धधकती देखी। इस पर उच्चाधिकारियों व आरपीएफ, स्टेशन अधीक्षक आदि को सूचना दी। आरपीएफ प्रभारी दिनेश कुमार एवं स्टेशन अधीक्षक अर्जुन सिंह मौके पर पहुंचे। औरैया एवं एनटीपीसी से पहुंची फायर ब्रिगेड ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

सबसे अधिक परेशानी स्लीपरों को हटाकर अंदर से धधक रही आग को बुझाने में आई। घटना की जानकारी होने पर दोपहर में कानपुर से आरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट आरएन पांडेय दिबियापुर पहुंचे और जायजा लिया। असिस्टेंट कमांडेंट आरएन पांडेय का कहना है कि मौके पर लगभग ढाई सौ स्लीपर थे। लंबे समय से खुले में रखे होने के कारण सभी स्लीपर खराब हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। 250 में से 100 स्लीपरों को जलने से बचा लिया गया है। जबकि लगभग 80 स्लीपर तो केवल 20 प्रतिशत ही जले हैं। स्टेशन अधीक्षक अर्जुन सिंह के अनुसार कोई जन धन की हानि नहीं हुई है। रेलवे लाइनों से दूर होने के कारण ट्रेनों के संचालन में भी कोई बाधा नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed