फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   accidant

अनियंत्रित लोडर ने बाइक में टक्कर मारी, पूर्व प्रधान पुत्र एवं चचेरे भाई की मौत

Fri, 11 Oct 2019 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
accidant
दिबियापुर/ककोर (औरैया)। गांव चपौली में नहर कोठी के पास गुरुवार की शाम खाद से लदे अनियंत्रित लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार पूर्व प्रधान का पुत्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका चचेरा भाई बंबे में जा गिरा। बाद में इलाज के दौरान दोनों भाइयों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दोनों हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन

गांव चपौली निवासी पूर्व प्रधान अहमद अली का पुत्र मोनू अली (20) अपने चचेरे भाई आफताब (16) पुत्र इश्त्याक अली के साथ खेतों पर काम कर रहा था। शाम लगभग 4:30 बजे मोनू अली अपनी गुटखा की दुकान के लिए सामान लेने के लिए गांव बूढ़ादाना के लिए बाइक से निकला। बाइक पर पीछे आफताब को बैठा लिया। नहर कोठी पर ही पहुंचते ही सामने से आ रहे खाद लदे लोडर ने टक्कर मार दी। इससे आफताब बाइक के साथ बंबे में जा गिरा। वहीं गंभीर रूप से घायल मोनू सड़क पर ही गिरकर तड़पने लगा।
विज्ञापन

लोडर सड़क किनारे खंदी में जा गिरा। आसपास के लोगों ने पहुंचकर आफताब को बंबे से बाहर निकाला। बाद में एंबुलेंस से दोनों घायलों को चिचौली स्थित जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया। यहां से दोनों को रेफर कर दिया गया। इस पर परिजन घायलों को दिबियापुर स्थित कृष्णा मेडिकल सेंटर ले आए। देर शाम दोनों चचेरे भाइयों ने दम तोड़ दिया। सीओ सुरेंद्र नाथ यादव ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने लोडर को अपने कब्जे में ले लिया है। चालक मौके से भाग गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार लोडर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। उधर, मृतकों के ताऊ अफसर अली के अनुसार मोनू एवं आफताब दोनों ही ककोर में पढ़ाई करते थे। मोनू कक्षा 10 का और आफताब कक्षा 9 में पढ़ता था। दोनों भाई पढ़ाई के साथ ही साथ अपने अपने परिवार के भरण पोषण में परिवार का हाथ बंटाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed