फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   accidant

ब्रेकर पर बाइक उछलने से महिला गिरी, मौत

Thu, 10 Oct 2019 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
accidant
दिबियापुर/फफूंद। स्पीड ब्रेकर पर बाइक उछलने से पीछे बैठी सहायल क्षेत्र के एक गांव निवासी बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे दिबियापुर सीएचसी लेकर पहुंचते, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, फफूंद में बढुआ बंबा के पास बुधवार को तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से दो छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन

सहायल क्षेत्र के ग्राम गपचरियापुर के पास रहने वाली बुजुर्ग महिला अपने बेटे के साथ बाइक से जा रही थी। रास्ते में स्पीड ब्रेकर पर बाइक उछलने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को दिबियापुर सीएचसी ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के परिजन बिना लिखा पढ़ी कराए शव लेकर चले गए। इससे उसका नाम पता मालूम नहीं हो सका।
विज्ञापन

दिबियापुर सीएचसी अधीक्षक डॉ.जितेंद्र यादव के अनुसार महिला के परिजन जल्दबाजी में आए थे और लिखा पढ़ी से पहले ही लेकर चले गए। सहायल थाने के प्रभारी निरीक्षक सोमेंद्र सिंह ने ऐसी किसी घटना की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, फफूंद के गांव ममरेजपुर आल निवासी लवली (14)पुत्री रविराज व रानी पुत्री विपिन कुमार फफूंद नगर में स्थित गुलजारी लाल बालिका इंटर कालेज में कक्षा नौ की छात्रा है। बुधवार सुबह दोनों छात्राएं साइकिल से कालेज जा रही थी। बढुआ बंबा के पास पीछे से तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। इससे दोनों छात्राएं सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को सौ शय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed