फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   AC cheated from shopkeeper by posing as bank manager

Auraiya News: बैंक प्रबंधक बनकर दुकानदार से एसी ठगा

Sun, 02 Apr 2023 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 02 Apr 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
AC cheated from shopkeeper by posing as bank manager
दिबियापुर। एक केंद्रीयकृत बैंक का प्रबंधक बनकर महिला दुकानदार को टप्पेबाज ने एसी लेने के लिए फोन किया। जब रिक्शा चालक एसी लेकर पहुंचा तो टप्पेबाज बिना रुपये दिए ही एसी लेकर निकल गए।
विज्ञापन

औरैया रोड पर ककराही पुलिया के पास स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान की संचालक दिव्या पत्नी राहुल पोरवाल ने बताया कि उनके पास एक व्यक्ति ने फोन किया। फोन करने वाले ने बताया कि वह बेला रोड स्थित एक बैंक का प्रबंधक बोल रहा है। उसे बैंक में लगाने के लिए एक एसी चाहिए। इस पर 30 हजार रुपये की एसी दिए जाने का सौदा तय हुआ। बात करने वाले व्यक्ति ने रिक्शे से एसी भिजवाने और आने पर रुपये देने की बात कही।
विज्ञापन

व्यक्ति की बातों पर भरोसा करके दिव्या ने एसी रिक्शे से बैंक भिजवा दिया। बैंक के पास ही फोन करने वाला व्यक्ति मिला और रिक्शा चालक को बातों में उलझा लिया। इस बीच उसका साथी एसी लेकर चंपत हो गया। इसके बाद फोन करने वाला भी गायब हो गया। पीड़िता प्रभारी निरीक्षक राकेश शर्मा का कहना है कि मामले की जांच और खुलासे के लिए दरोगा के साथ टीम लगाई गई है। जल्द ही एसी लेकर जाने वाले का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed