{"_id":"63ff9d043081353e4f070c74","slug":"abhishek-wins-in-long-jump-auraiya-news-c-12-1-104498-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: लंबी कूद में अभिषेक ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: लंबी कूद में अभिषेक ने मारी बाजी
Thu, 02 Mar 2023 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 02 Mar 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
फफूंद। कस्बे के दिबियापुर रोड स्थित जयपुरिया स्कूल में बुधवार को दो दिवसीय खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिता हुई। इसमें कक्षा छह से 11 तक के बच्चों के अलग-अलग चार समूहों (हाउसों) में भाग लिया। लंबी कूद में कक्षा 11 के अभिषेक प्रथम स्थान पर रहे। वहीं पूरे साल बेहतर प्रदर्शन करने पर गोदावरी हाउस को सत्र विजेता के खिताब से सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता के आखिरी दिन बुधवार को स्कूल के नर्सरी से 11 वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंधक शिव प्रसाद यादव ने किया। विद्यालय के छात्र छात्राओं को चार हाउस ग्रुप नर्मदा, कृष्णा, गोदावरी और गंगा में रखा गया। पूरे सत्र में आयोजित रंगोली, मेहंदी, बोर्ड डेकोरेशन, ग्रीटिंग कार्ड बनाने की प्रतियोगिताएं हुईं। सत्र के अंत में नर्सरी से कक्षा पांच तक रिले रेस, लेमन रेस, आदि प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं।
लंबी कूद में कक्षा 11 के आयुष मिश्रा द्वितीय व विशेष ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं, बालिका वर्ग की रिले रेस में कक्ष आठ की पूनम प्रथम, नृतिका द्वितीव व वंसिका और कक्षा सात की छात्रा आनंदी तृतीय स्थान पर रहीं। इस दौरान प्रबंधक शिव प्रसाद यादव व डॉ. पंकज शर्मा ने गोदावरी हाउस मास्टर रोहित शर्मा, कैप्टन हिमांशु व वाइस कैप्टन तृषा को सत्र विजेता की शील्ड प्रदान की।