फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   aadhatiyo ka pradersan

मंडी शुल्क के विरोध में आढ़तियों ने बंद किए प्रतिष्ठान

Mon, 21 Sep 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
aadhatiyo ka pradersan
औरैया। मंडी शुल्क के विरोध में सोमवार से आढ़ती छह दिन की हड़ताल पर चले गए। हड़ताल के पहले दिन आढ़तियों ने स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर विरोध प्रकट किया। किसी तरह का विरोध प्रदर्शन या सभा आदि नहीं किया। मंगलवार से मंडी गेट पर धरना-प्रदर्शन शुरू होगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) के आह्वान पर आढ़तियों की यह छह दिवसीय हड़ताल शुरू हुई है। हड़ताल के चलते सोमवार को मंडी की सभी आढ़तें बंद रही। इसके चलते मंडी में पूरे दिन सन्नाटा छाया रहा। फसल लेकर पहुंचे किसान मंडी बंद देख अपनी फसलों को मंडी के बाहर बेचा। गल्ला व्यापार मंडल के अध्यक्ष शिवकांत पाठक ने बताया कि मंडी बंद की घोषणा शनिवार को कर दी गई थी। इसके चलते मंडी शुल्क के विरोध में आढ़तियों ने स्वेच्छा से आढ़तें बंद रखी। व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष राजेश बाजपेयी बबलू ने बताया कि सुबह के समय व्यापारी संगठन के पदाधिकारी मंडी गए थे। लेकिन मंडी बंद देख वह घूमकर वापस लौट गए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने बताया कि मंगलवार से मंडी गेट पर धरना व प्रदर्शन शुरू होंगे। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं.श्याम बिहारी मिश्रा के आह्वान पर 21 से 26 सितंबर तक के लिए मंडी बंद की गई है। पहले दिन किसी तरह का कोई प्रदर्शन नहीं करना था। दूसरे दिन से मंगलवार से आढ़ती और व्यापारी धरना प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि देश में उत्तर प्रदेश की मंडियों में ही केवल आढ़तियों से ढाई प्रतिशत मंडी शुल्क की वसूली की जा रही है। जबकि अन्य प्रदेशों की मंडियों में आढ़तियों से किसी तरह को कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है। आढ़तियों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर नगर अध्यक्ष अमर विश्नोई के अलावा जमाली सिंह, विपिन मित्तल, राम कुमार विश्नोई, हरमिंद सिंह, विवेक पाठक, जशोदा नंदन व पिंकू गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed