{"_id":"640f6ba0fb1d72b64f08a116","slug":"a-youngster-died-in-a-road-accident-auraiya-news-c-12-1-121482-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सड़क हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सड़क हादसे में युवक की मौत
Mon, 13 Mar 2023 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 13 Mar 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
ऐरवाकटरा। थाना क्षेत्र के रूपपुरा निवासी युवक की रविवार रात आगरा में सड़क हादसे में मौत हो गई। सोमवार को शव गांव पहुंचा तो परिजनों में चीत्कार मच गया। युवक आगरा में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था।
रूपपुरा निवासी महावीर(40), पत्नी सुनीता व बच्चों के साथ आगरा में रहकर एक जूते की कंपनी में काम करता था। रविवार रात को ड्यूटी खत्म होने के बाद वह बाइक से कमरे पर जा रहा था। तभी हाईवे पर पीछे से आए किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें वह बुरी तरह घायल हो गया। पुलिस की जानकारी पर पत्नी सुनीता अपने एक रिश्तेदार के साथ घायल पति को निजी अस्पताल में लेकर जा रही थी। रास्ते में ही महावीर ने दम तोड़ दिया। सूचना पर परिजन व कुछ ग्रामीण रात में ही आगरा चले गए। ग्रामीणों ने बताया कि महावीर के माता-पिता की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। सोमवार को शव गांव पहुंचा। ग्रामीण परिजनों को ढांढस बंधाते रहे।