फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   A young man who was close to his wife fired at her husband with a pistol

Auraiya News: पत्नी से नजदीकी रखने वाले युवक ने पति पर किया तमंचे से फायर

Fri, 01 Sep 2023 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
A young man who was close to his wife fired at her husband with a pistol
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बेला। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाना पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया है कि वह दिल्ली में रह कर नौकरी करती थी। जहां उसका संपर्क राजेश उर्फ राजू चौहान पुत्र रामस्नेही निवासी परौली रवाईन थाना चौबिया जनपद इटावा से हो गया। 13 अगस्त को वह दिल्ली से घर आई थी। इसकी जानकारी पर राजेश उसे फोन पर धमकी देने लगा।
30 अगस्त की दोपहर राजेश शराब के नशे में बुलेट से उसके घर आ गया। गाली गलौज करने लगा। बाहर आने की धमकी देने लगा। जब वह अपने पति के साथ बाहर आई तो राजेश ने जान से मारने की नीयत से पति पर फायर कर दिया। गनीमत रही कि वह बाल बाल बच गया। तभी उसके देवर ने उसको पकड़ने की कोशिश की तो राजेश भाग निकला।
विज्ञापन

मामले की जानकारी पर उपनिरीक्षक उदय प्रकाश ने बुधवार की रात तीन बजे कैथावा पावर हाउस के पास से आरोपी तमंचे व कारतूस समेत धर दबोचा। थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया कि पकड़े गए आरोपी राजेश को न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

बेला। थाना क्षेत्र के ग्राम कोहराई निवासी गुड्डी देवी पत्नी लल्लन सिंह ने बुधवार रात पुलिस को सूचना दी कि उसका पति तमंचा दिखाकर धमकी दे रहा है। जिस पर पूर्वा सुजान चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक प्रवेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक पति लल्लन सिंह वहां से भाग निकला। कुछ देर बाद आरोपी पति को पुलिस ने घर के बाहर से घेरेबंदी करते हुए धर दबोचा। तलासी लेने पर आरोपी के पास तमंचा बरामद हुआ। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज किया। थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया कि आरोपी लल्लन सिंह को जेल भेजा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article