फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   A young man lay down in front of a goods train and died after being run over by it

Auraiya News: मालगाड़ी के सामने लेट गया युवक, कटने से मौत

Wed, 04 Jun 2025 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 04 Jun 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
A young man lay down in front of a goods train and died after being run over by it
रीनुद्दीन। - फोटो : रीनुद्दीन।
बिधूना (औरैया)। अछल्दा में दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर एक युवक ने ट्रैक पर लेटकर मालगाड़ी से कटकर जान दे दी। चर्चा है कि हादसे से पहले उसने नशीले पदार्थ भी खाया था। फिलहाल मामले में परिजन कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा भेजा है। मुखे की मड़ैया निवासी रीनुद्दीन (42) मंगलवार सुबह 10 बजे अछल्दा के इनायतपुर गांव के सामने रेलवे लाइन के अप ट्रैक पर लेट गया। लोगों के अनुसार इसी बीच दिल्ली की ओर जा रही मालगाड़ी से कटकर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

इसकी सूचना लोको पायलट ने स्टेशन मास्टर को दी। आरपीएफ कांस्टेबल हेत सिंह व सत्येंद्र ने गैंगमैन की मदद से शव ट्रैक से हटवाया। घटनास्थल अछल्दा थाना क्षेत्र में होने से स्टेशन मास्टर ने थाने को मेमो भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे अछल्दा के उपनिरीक्षक सुरेश सिंह ने जांच कर युवक की शिनाख्त कराई। पुलिस की सूचना पर मृतक के परिजन भी पहुंच गए। पत्नी रेशमा और अन्य लोग आत्महत्या का कारण नहीं बता पा रहे हैं।


उधर, चर्चा है कि मालगाड़ी से कटने से पहले युवक ने जहरीला पदार्थ भी खाया था। हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही होगी। मृतक के दो बच्चे 12 वर्षीय अयान और 10 वर्षीय बेटी आलिया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। थानाध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed