फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   A young man consumed sulphas in front of his wife due to domestic dispute and died.

Auraiya News: घरेलू कलह में युवक ने पत्नी के सामने खाया सल्फास, मौत

Wed, 11 Feb 2026 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 11 Feb 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
A young man consumed sulphas in front of his wife due to domestic dispute and died.
दिबियापुर। थाना क्षेत्र के गांव नगला जय सिंह में एक युवक ने घरेलू विवाद के चलते सोमवार को सल्फास खा लिया।
विज्ञापन

गंभीर हालत में परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन कानपुर ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मंगलवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
गांव नगला जयसिंह निवासी सीपू (35) नई दिल्ली में कुक था। वह दो दिन पहले ही घर आया था। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह किसी बात को लेकर घर में कहासुनी हो गई। आवेश में आकर उसने पत्नी के सामने ही सल्फास खा लिया। यह देख पत्नी चीख पड़ी।
विज्ञापन

हालत बिगड़ते देख परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे गंभीर हालात में कानपुर के लिए रेफर कर दिया। कानपुर पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक के एक बेटा और एक बेटी है। पिता की अचानक मौत से बच्चों और परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। युवक का बड़ा भाई गुजरात में नौकरी करता है। मंगलवार दोपहर युवक का अंतिम संस्कार किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed