फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   A young man committed suicide under pressure of a debt of Rs 4 lakh; his body was found hanging from a pillar.

Auraiya News: चार लाख कर्ज के दबाव में युवक ने दी जान, पिलर से लटका मिला शव

Sun, 05 Apr 2026 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 05 Apr 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
A young man committed suicide under pressure of a debt of Rs 4 lakh; his body was found hanging from a pillar.
फोटो-18- कुलदीप की फाइल फोटो।
फफूंद (औरैया)। थाना क्षेत्र के गांव भौनकपुर में शुक्रवार की रात एक युवक ने आर्थिक तंगी और चार लाख रुपये कर्ज के दबाव में आकर फंदा लगाकर जान दे दी। युवक का शव घर की छत पर पिलर से लटका मिला। पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गांव भौनकपुर निवासी कुलदीप (25) की शादी 29 अप्रैल 2025 को हुई थी। वह गुजरात की एक फैक्टरी में काम करता था लेकिन शादी के बाद से ही गांव के काजीपुर रोड स्थित नए मकान में पत्नी नीशू के साथ रहने लगा था। शुक्रवार रात उसकी पत्नी को बुखार था। कुलदीप ने पत्नी को दवा खिलाकर सुलाया और खुद भी सो गया।
विज्ञापन

आधी रात के बाद किसी समय उसने छत के किनारे पिलर पर रस्सी के फंदे से लटक कर जान दे दी। शनिवार सुबह जब पत्नी की आंख खुली तो पति को फंदे से लटका देख पत्नी के होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन के अनुसार, परिवार के पास नाममात्र की जमीन है। शादी के समय लिए गए चार लाख रुपये कर्ज को चुकाने के लिए कुलदीप लगातार संघर्ष कर रहा था। मजदूरी से इतनी आय नहीं हो पा रही थी कि वह कर्ज के बोझ से उबर सके। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि जांच व छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

-------
दो दिन में हुई दो घटनाएं
भौनकपुर गांव में पिछले 24 घंटों के भीतर यह दूसरी हृदय विदारक घटना है। अभी एक दिन पहले ही गांव के पास गेहूं के खेत में एक नवजात का शव मिलने से ग्रामीण स्तब्ध थे। उस घटना की चर्चा अभी थमी भी नहीं थी कि कुलदीप की मौत ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। घर के बाहर जुटी महिलाओं और परिजनों के विलाप से माहौल गमगीन बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed