Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   A young man committed suicide after a dispute with his wife over the phone.

Auraiya News: पत्नी से फोन पर विवाद के बाद युवक ने की खुदकुशी

Sun, 16 Nov 2025 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
A young man committed suicide after a dispute with his wife over the phone.
फोटो-41-युवक का शव फंदे पर लटका मिलने के बाद मौके पर जमा लोग। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन

-गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव, 20 दिन पहले मायके चली गई थी
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। थाना कोतवाली क्षेत्र के गांव गाजीपुर में शनिवार को एक युवक का शव गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजन पत्नी से फोन पर हुए विवाद के बाद खुदकुशी करने की बात कह रहे हैं। पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया है।

गाजीपुर निवासी लवकुश राजपूत (30) गुड़गांव में रहकर गाड़ी चलाता था। परिजन के अनुसार उसकी शादी चार साल पहले बिहार के छपरा निवासी मुस्कान से हुई थी। दोनों की एक तीन साल की बेटी और चाह माह का बेटा है। करीब 20 दिन पूर्व मुस्कान अपने मायके चली गइ थी। इसके बाद शुक्रवार को लवकुश गांव आया था। फोन पर पत्नी से बात के दौरान दोनों का विवाद हो गया। इसके बाद वह घर से चला गया।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह उसका शव गांव के बाहर आम के पेड़ पर फंदे से लटके होने की जानकारी मिली। घटनास्थल पर पहुंचे परिजन और पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लवकुश के पिता गौरीशंकर गर्म पानी गिरने से जल गए थे। 15 दिनों से उनका सैफई स्थित मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। दूसरे नंबर का भाई अमरीश गुड़गांव में एंबुलेंस चलाता है तो वहीं सबसे छोटा भाई आकाश नोएडा में काम करता है। सीओ सिटी अशोक कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट के अनुसार ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed