{"_id":"69ee5869259d9c8a2b023742","slug":"a-vehicle-hit-a-mother-and-son-riding-a-bike-the-woman-died-auraiya-news-c-211-1-aur1006-143794-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बाइक सवार मां-बेटे को वाहन ने मारी टक्कर, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बाइक सवार मां-बेटे को वाहन ने मारी टक्कर, महिला की मौत
Sun, 26 Apr 2026 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 26 Apr 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
औरैया। कोतवाली क्षेत्र के चिरहूली के पास शनिवार रात एक वाहन की चपेट में आए बाइक सवार मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों की मदद से उन्हें शहर के 50 शैया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां महिला ने दम तोड़ दिया। घायल बेटे को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।
अयाना थाना क्षेत्र के पाकर का पुरवा निवासी चौबे देवी (60) पत्नी मान सिंह अपने पुत्र सुनील (23) के साथ बाइक से किसी रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने के लिए कानपुर देहात के गांव रसधान जा रहे थे। शनिवार रात जैसे ही वह लोग चिरहूली के समीप पहुंचे कि तभी तेज रफ्तार आए एक वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक पर सवार मां-बेटे उछलकर दूर जा गिरे। गंभीर रूप से दोनों घायल हो गए।
राहगीरों ने एंबुलेंस से घायलों को शहर के जिला अस्पताल भेजा। यहां डॉक्टर ने चौबे देवी को मृत घोषित कर दिया। सुनील को रेफर कर दिया गया। मौत की सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। उनका रो-रोकर बुरा हाल रहा। सदर कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि रात में हादसा हुआ था। एक महिला की मौत हो गई थी।