फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   A total of 110 investigations have been conducted in the district so far, of which eight are corona positive.

अब तक जिले में हो चुकी कुल 110 जांचे, जिसमें आठ कोरोना पाजिटिव

Wed, 15 Apr 2020 10:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
A total of 110 investigations have been conducted in the district so far, of which eight are corona positive.
औरैया। तब्लीगी जमात की जिले में मौजूदगी का मामला सामने आने के बाद से जिला प्रशासन जमातियों के संपर्क में रहने वाले 110 लोगों की जांच अब तक करा चुका है। इसमें 94 की जांच रिपोर्ट मिल चुकी है, सिर्फ 16 की आनी बाकी है। अभी तक हुई जांच में आठ कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वहीं, बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने 10 और लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

जिले में आठ कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद से जिला प्रशासन खासा सतर्क है। जानकारी मिलने पर प्रशासन प्रत्येक संदिग्ध को क्वारंटीन करने के साथ ही उसकी जांच करा रहा है। कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि 31 मार्च से 14 अप्रैल तक 110 लोगों की जांच लखनऊ से करा चुके हैं। इसमें 97 की जांच रिपोर्ट उन्हें मिल चुकी है। इनमें तीन की जांच दोबारा भेजी गई है। 94 लोगों की जांच में आठ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि 86 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन

डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि खानपुर कस्बा स्थित मदरसे में 19 (निगेटिव), दिबियापुर स्थित शेल्टर होम सरस्वती विद्या मंदिर में 60 (निगेटिव) कुल मिलाकर 79 लोगों को रखा गया है। 31 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा 15 अप्रैल को शहर, अछल्दा समेत तीन अन्य स्थानों से 10 लोगों को सौ शय्या जिला अस्पताल में क्वारंटीन कर जांच के लिए सैंपल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed