{"_id":"685849725ed880a53c0fd2e5","slug":"a-quack-raped-a-bsc-student-in-a-hotel-auraiya-news-c-211-1-aur1008-127735-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: झोलाछाप ने होटल में किया था बीएससी की छात्रा से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: झोलाछाप ने होटल में किया था बीएससी की छात्रा से दुष्कर्म
Sun, 22 Jun 2025 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 22 Jun 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। बीएससी की एक छात्रा को शनिवार को बेहोशी की हालत में दो बाइक सवार युवक अस्पताल के गेट पर छोड़कर भाग गए थे। इस मामले में पुलिस ने झोलाछाप समेत उसके साथी को दबोचा है।
झोलाछाप श्याम शाक्य छात्रा को बहलाकर कस्बे के एक होटल में ले गया था और वहां पर उसके संग दुष्कर्म किया। पुलिस की पूछताछ में ये बात उसने कबूल की है।
पुलिस ने होटल से दो खाली सिरिंज भी बरामद की हैं। डीएनए कराने के लिए पुलिस ने झोलाछाप का सैंपल भी लिया है। मामले में पुलिस ने रविवार को रिपोर्ट दर्ज कर झोलाछाप व उसके साथी को जेल भेजने की कार्रवाई की है।
एरवाकटरा क्षेत्र की रहने वाली 20 वर्षीय युवती कस्बे के एक महाविद्यालय में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा है। शनिवार को महाविद्यालय में आयोजित योग शिविर में शामिल होने के लिए वह सुबह साढ़े आठ बजे घर से निकली थी।
विज्ञापन
इसी दौरान हरचंदापुर पुलिया के पास क्लीनिक चलाने वाला झोलाछाप श्याम शाक्य उर्फ नेम सिंह उसे बहलाकर एक होटल ले गया, जहां उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि इस दौरान छात्रा को रक्तस्राव शुरू हो गया और उसकी हालत बिगड़ गई।
छात्रा के बेहोश होने पर वह घबरा गया और अपने साथी की मदद से बेहोश छात्रा को बाइक से लेकर बिधूना सीएचसी पहुंचा। इसके बाद गेट पर उसे छोड़कर साथी के साथ भाग गया।
उधर, स्वास्थ्य कर्मचारियों ने छात्रा को सीएचसी में भर्ती किया था। इसके बाद गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां से बाद में उसे सैफई अस्पताल भेजा गया। घटना की जानकारी पर छात्रा के माता-पिता भी पहुंच गए थे। पुलिस ने मामले की तफ्तीश की और छात्रा से सैफई अस्पताल पहुंचकर पूछताछ की।
इसके बाद पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ होटल पहुंचकर एक कर्मचारी सहित तीन-चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सीसीटीवी फुटेज चेक कर डीवीआर भी कब्जे में ले ली। साथ ही मुख्य आरोपी श्याम शाक्य का डीएनए टेस्ट के लिए सैंपल भी लिया है।
मामले में पीड़िता के पिता ने रविवार को पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने भरथना के श्याम शाक्य उर्फ नेम सिंह व साथी करमूपुर निवासी अंकित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि साजिश के तहत छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना की गई है। मुख्य आरोपी व सहयोगी को गिरफ्तार किया गया है। घटना में प्रयोग की गई बाइक को भी सीज किया गया है।