फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   A non-bailable warrant may be issued against the person carrying a reward of Rs 25,000.

Auraiya News: 25 हजार के इनामी के खिलाफ जारी हो सकता गैर जमानती वारंट

Fri, 31 Oct 2025 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
A non-bailable warrant may be issued against the person carrying a reward of Rs 25,000.
औरैया। अछल्दा थाना क्षेत्र में 37 दिन पहले हुए गोलीकांड में फरार इनामी आरोपी झबरा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हो सकता है। गोलीकांड के बाद आरोपियों व पुलिस के बीच तीन बार मुठभेड़ हो चुकी है। एक में पुलिस ने एक अन्य 25 हजार रुपये के इनामी समेत चार को गिरफ्तार किया था। आरोपियों ने युवक को घर के बाहर से उठा लिया था और गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव गौतला में 24 सितंबर को घर जाते समय हिस्ट्रीशीटर विपिन व प्रशांत उर्फ शिवा भदौरिया पर फायर झोंक दिया था जिसमें विपिन घायल हो गया था और प्रशांत ने भाग कर जान बचाई थी। देर रात आरोपियों ने उसे घर के बाहर उठा लिया था बाद में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। 26 अक्तूबर को पुलिस को धान के खेत में शव मिला था। मामले में पुलिस ने रजनीश, रॉकी, सुखानी, राहुल जयकेश, सुखदेव, बलवीर, कुलदीप व अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन

पुलिस ने 28 सितंबर को सुखानी, 30 सितंबर को गौतम व सुखदेख और एक अक्तूबर को मुठभेड़ में रजनीश को गिरफ्तार किया था। आरोपी राहुल ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। पुलिस की विवेचना में गांव के झबरा का नाम भी प्रकाश में आया। काफी कोशिशों के बाद भी हत्थे नहीं चढ़ने पर पुलिस ने आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि झबरा के खिलाफ गंभीर धाराओं में 30 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed