Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   A new line will be laid from Tirwa to Dibiyapur, and the power crisis will be resolved.

Auraiya News: तिर्वा से दिबियापुर तक डाली जाएगी नई लाइन, बिजली संकट होगा दूर

Sun, 09 Nov 2025 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
A new line will be laid from Tirwa to Dibiyapur, and the power crisis will be resolved.
औरैया। जिले की बिजली व्यवस्था में सुधार का खाका खींच लिया गया है। तीनों तहसीलों में नए फीडर बनाए जाएंगे। ट्रांसफार्मरों की क्षमता का विस्तार होगा तो तिर्वा से दिबियापुर तक नई विद्युत लाइन डाली जाएगी। इससे फॉल्ट होने पर दूसरी जगह से सप्लाई लेने का विकल्प रहेगा। वहीं, ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि होने से ओवरलोडिंग के चलते आने वाले फॉल्ट कम होंगे।
विज्ञापन

दिबियापुर तहसील को सप्लाई देने वाली लाइन अभी कानपुर के पनकी विद्युत केंद्र से जुड़ी है। लंबी होने के कारण इस लाइन की पेट्रोलिंग करने में समस्या आती है। यदि लाइन में फॉल्ट आ जाए तो कहीं और से बिजली सप्लाई का विकल्प नहीं है। इसको ध्यान में रखते हुए अब तिर्वा जिला फतेहगढ़ से दिबियापुर तक नई लाइन बनाने की योजना है।
विज्ञापन

दोनों लाइनें चालू रहने से बिजली की उपलब्धता भरपूर रहेगी तो फॉल्ट आने पर दूसरी लाइन से सप्लाई देने का विकल्प भी बना रहेगा। पनकी विद्युत केंद्र का भार भी इससे कम होगी। ट्रांसमिशन विभाग दिबियापुर को 40 एमवीए के तीन ट्रांसफार्मर के जरिए सप्लाई करता है। इनकी क्षमता में भी वृद्धि की जाएगी। ये तीनों ट्रांसफार्मर 63 एमवीए क्षमता के किए जाएंगे। इस लाइन पर सात नए फीडर बनेंगे, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली व्यवस्था में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा भरथना से बिधूना विद्युत लाइन पर भी पांच नए फीडर बनाने की संभावना तलाशी गई थी, जिसमें विभाग को सफलता मिली है। यहां भी नए फीडर बनाए जाएंगे। बिधूना तहसील को 20 एमवीए के एक व 40 एमवीए के दो ट्रांसफार्मरों के जरिए सप्लाई दी जाती है। इनकी क्षमता भी बढ़ाकर 63 एमवीए की जाएगी। औरैया तहसील के 40-40 एमवीए के ट्रांसफार्मर भी 63 एमवीए के किए जाएंगे।
सर्दी दस्तक दे चुकी है। आम तौर पर माना जाता है कि सर्दियों में बिजली लोड कम हो जाता है, पर ऐसा है नहीं। सर्दी में पंखे व एसी बंद होते हैं तो हीटर व गीजर का उपयोग होने लगता है। इन उपकरणों के उपयोग से ओवरलोडिंग की समस्या बढ़ेगी। इससे फॉल्ट भी बढ़ जाते हैं, क्योंकि ट्रांसफार्मरों की क्षमता सीमित है। क्षमता बढ़ जाने से फॉल्ट में कमी आएगी।

तिर्वा से बिधूना तक नई लाइन बनेगी। इससे दोनों जगह से बिजली सप्लाई का विकल्प मिल जाएगा। ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ने बिजली समस्या काफी हद तक कम होगी।
- रजनीश शर्मा, अधिशासी अभियंता, ट्रांसमिशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed