फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   A Muslim man disguised as a monk was caught applying the vaccine.

Auraiya News: साधू के भेष में टीका लगाते मुस्लिम को पकड़ा

Tue, 16 Dec 2025 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 16 Dec 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
A Muslim man disguised as a monk was caught applying the vaccine.
एरवाकटरा (औरैया)। गांव दोबामाफी स्थित दुर्वासा ऋषि मंदिर परिसर में भक्तों को टीका लगा रहे एक व्यक्ति को शक के आधार पर कुछ लोगों ने पकड़ लिया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की, तो वह मुस्लिम निकला। बाद में उसे पुलिस थाने ले गई। ग्रामीणों की अनुसार आरोपी करीब 40 साल से भक्तों को टीका लगाने का काम कर रहा है।
दुर्वासा ऋषि मंदिर परिसर में चार दिसंबर से मेला चल रहा है। सोमवार को कमेटी के सदस्य के परिवार की बेटियां मंदिर में पूजा करने पहुंचीं। वापस जाते समय एक व्यक्ति को टीका लगाते देख महिलाओं को कुछ शक हो गया। जानकारी पर समिति के लोग उसे पकड़कर ले गए। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पूछताछ में पहले व्यक्ति अपने को हिंदू बताया।
विज्ञापन

पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना नाम शाहजहांपुर थाना कलान के गांव उल्फतनगर निवासी अब्दुल (60) बताया। बताया कि उसका एक बेटा डॉक्टर व एक किराने की दुकान किए है। तीन बेटियों शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि यह करीब 40 साल से मंदिर में आ रहा है। फिलहाल वह पुलिस हिरासत में है। थानाध्यक्ष जीतमल चौधरी ने बताया कि अब्दुल से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed