फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   A dumper loaded with gravel crushed a woman riding a scooter, resulting in her death.

Auraiya News: गिट्टी लदे डंपर ने स्कूटी सवार महिला को कुचला, मौत

Thu, 12 Feb 2026 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 12 Feb 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
A dumper loaded with gravel crushed a woman riding a scooter, resulting in her death.
फोटो-1-रिंकी। फाइल फोटो
अयाना। मुढ़ी-करपुर मार्ग पर ईंट भट्ठे के पास बृहस्पतिवार सुबह तेज रफ्तार गिट्टी लदे डंपर ने स्कूटी सवार महिला को रौंद दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

पति की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे के समय पति व बच्चे साथ थे। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
अयाना थाना क्षेत्र के प्यागपुर निवासी सुरेंद्र सिंह पंजाब में प्राइवेट नौकरी करता है। परिवार औरैया के मोहल्ला गायत्री नगर में रहता है। 10 फरवरी को बहन अनुराधा की शादी में शामिल होने के लिए वह परिवार के साथ गांव गए थे। शादी होने के बाद वह स्कूटी से बृहस्पतिवार सुबह साढ़े सात बजे पत्नी रिंकी देवी (32) व बच्चों के साथ औरैया स्थित घर जा रहे थे।
विज्ञापन

मुढ़ी-करमपुर मार्ग पर रसूलपुर हुलासराय निवासी तेज सिंह व नवीन के खेत के सामने तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी में टक्कर कार दी। इससे महिला उछलकर सड़क पर गिर गई। इसके बाद डंपर ने महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वहां मौजूद ग्रामीणों ने डंपर चालक को दौड़ा कर पकड़ लिया।आंखों के सामने पत्नी की मौत होने से सुरेंद्र बदहवास हो गया। बेटे प्रिंस व ऋषभ का भी रो-रो कर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन की है। थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश पाल ने बताया कि डंपर को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। चालक को हिरासत में ले लिया गया। है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-1-रिंकी। फाइल फोटो

फोटो-1-रिंकी। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed