फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   A dumper crushed a couple, leaving blood-stained wheel marks for 50 meters.

Auraiya News: डंपर ने दंपती को रौंदा, 50 मीटर तक खून से सने पहियों के निशान

Thu, 27 Nov 2025 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
A dumper crushed a couple, leaving blood-stained wheel marks for 50 meters.
औरैया। कानपुर-इटावा हाईवे पर इंडियन ऑयल चौकी के पास बुधवार दोपहर ढाई बजे स्कूटी सवार दंपती को बेकाबू डंपर ने रौंद दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि 50 मीटर तक खून से सने डंपर के पहियों के निशान करीब बन गए। दंपती जालाैन से कानपुर देहात साढ़ू के घर शादी में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्कूटी सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन


जालौन स्थित थाना गोहन के गांव दादरपुर निवासी लल्लन सिंह (65) पत्नी रेशमा (60) के साथ बुधवार सुबह स्कूटी से कानपुर देहात के गांव सट्टी निवासी साढ़ू के घर शादी में शामिल होने जा रहे थे। हाईवे पर इंडियन ऑयल चौकी से करीब 300 मीटर आगे बेकाबू डंपर ने दोनों को रौंद दिया। इसके बाद चालक डंपर लेकर भाग गया। जानकारी पर सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह, कोतवाल राजकुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। हाईवे पर खून से सने डंपर के पहियों के निशान मिले। हादसा इतना भीषण था कि हाईवे पर काफी दूर तक क्षत-विक्षत शव पड़ा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही परिजन को सूचना दी है। घटनास्थल पहुंची पुलिस ने दोनों के पास मिले आधार कार्ड के जरिए उनके परिवार से संपर्क किया। पुलिस को महिला का टूटा मंगलसूत्र भी मिला है।
विज्ञापन

हाईवे पर सर्विस रोड की तरफ लेन पर ट्रक खड़ाकर मरम्मत की जा रही थी। इससे चलते स्कूटी सवार दंपती तेजी से निकलने वाले वाहन की लेन में आ गए। इसी बीच तेज रफ्तार डंपर उन्हें रौंदते हुए निकल गया। हादसे के बाद पुलिस ने मरम्मत करा रहे चालकों व दुकानदारों को खदेड़ दिया। स्कूटी चला रहे लल्लन सिंह ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। हादसे के बाद पुलिस को स्कूटी के अंदर डिगी में हेलमेट रखा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना के दौरान पुलिस का संवेदनहीन चेहरा एक बार फिर सबके सामने आ गया। दुर्घटनास्थल शहर से महज 300 मीटर दूर होने के बाद भी शवों को ले जाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिल सकी। पुलिस ने लोडर से दोनों शवों को मोर्चरी भिजवाया। सीओ अशोक कुमार ने बताया कि एंबुलेंस को फोन कराया गया था लेकिन काफी देर तक एंबुलेंस नहीं पहुंची तो शव भेजने के लिए लोडर की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed