{"_id":"69f2583f4f7e6cd64f066548","slug":"a-car-with-the-name-of-district-vice-president-hit-bike-riders-three-injured-auraiya-news-c-211-1-aur1008-143978-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: जिला उपाध्यक्ष लिखी कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: जिला उपाध्यक्ष लिखी कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, तीन घायल
Thu, 30 Apr 2026 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
फोटो-34-सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुई कार। संवाद
अयाना। भीखेपुर- जुहीखा मार्ग पर बरबटपुर मोड़ पर जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो लिखी कार बाइक सवारों को टक्कर मारती हुई पुलिया से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती करवाया है।
बरबटपुर निवासी शिवा (19) अपने भाई गौरव (14) व बहन प्रिया (21) के साथ बाइक से बाबरपुर निवासी मामा की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। बरबटपुर लिंक मार्ग से भीखेपुर- जुहीखा मार्ग पर चढ़ने के दौरान जुहीखा की ओर जा रही तेज रफ्तार कार उनको टक्कर मारने के बाद पुलिया से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, घटना के बाद कार सवार लोग मौके से भाग निकले।
सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने तीनों घायलों को सीएचसी अयाना में भर्ती करवाया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में लिया गया है। घायलों का उपचार करवाया जा रहा है। मामले में तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।(संवाद)