फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   A branch of a tree fell on an electric pole, power supply to 150 houses was disrupted for 20 hours

Auraiya News: बिजली के पोल पर गिरी पेड़ की टहनी, 20 घंटे तक ठप रही 150 घरों की बिजली आपूर्ति

Sat, 27 Apr 2024 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
A branch of a tree fell on an electric pole, power supply to 150 houses was disrupted for 20 hours
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अछल्दा। गुरुवार की शाम लगभग सात बजे पेड़ की टहनी टूटकर 11 हजार वॉट के बिजली के पोल पर गिर पड़ी। इससे पोल में लगा लोहे का एंगल और इंसुलेटर टूट गया। इसे ठीक करने गए कर्मचारियों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इससे लगभग 20 घंटे तक 150 से अधिक घरों की आपूर्ति ठप रही।
बिजली के पोल पर गुरुवार की शाम लगभग सात बजे पेड़ की टहनी टूट कर गिर गई। इससे पोल पर लगा लोहे का एक एंगल व इंसुलेटर टूट गया। इसके चलते आपूर्ति ठप हो गई। इसकी जानकारी उपभोक्ताओं ने विभाग के अधिकारियों को दी। जानकारी होने पर कर्मचारियों की टीम के साथ जेई प्रभुदयाल मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों ने जैसे ही टहनी हटाने का प्रयास किया तो मधुमक्खियों ने उन पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन

इसे देख कर्मचारी भाग खड़े हुए। इस कारण पूरी रात 150 से अधिक घरों की बिजली आपूर्ति ठप रहने से उन्हें भीषण गर्मी में रात गुजारने को मजबूर होना पड़ा। शुक्रवार की सुबह जेई व कर्मचारी फिर मौके पर पहुंचे। छत्ता हटाने का प्रयास किया, लेकिन बार-बार मधुमक्खियों के हमले से कर्मचारी पीछे हटने को मजबूर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे दिन यह खेल चलता रहा। दोपहर के समय किसी तरह आग जलाकर मधुमक्खियों के हटने के बाद छत्ता हटाकर मरम्मत का कार्य शुरू हुआ। तब जाकर शाम लगभग पांच बजे आपूर्ति बहाल हुई। इस दौरान उपभोक्ताओं का भीषण गर्मी के चलते बुरा हाल रहा। पूरी रात उन्हें जागकर गुजारनी पड़ी। तो वहीं दिन में पीने के पानी के लिए भी परेशान होना पड़ा।
---------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed