{"_id":"6830c7211ad9783b340a6e09","slug":"a-boy-who-had-come-to-his-uncles-house-was-run-over-by-a-car-and-died-auraiya-news-c-211-1-aur1006-126317-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: मौसा के घर आए बालक को कार ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: मौसा के घर आए बालक को कार ने रौंदा, मौत
Sat, 24 May 2025 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 24 May 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
औरैया। सहायल थाना क्षेत्र के गांव बर्रू में अपने मौसा के घर आए बालक को शुक्रवार सुबह नौ बजे तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। बच्चों ने शोर मचाते हुए परिजनों को बुलाया।
परिजन कार चालक के साथ बच्चे को मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद कार चालक मौके से भाग गया।
फफूंद थाना क्षेत्र के गांव पुर्वा गंगू निवासी विजयपाल का नौ वर्षीय पुत्र अभि पाल कक्षा चार का छात्र था। गर्मी की छुट्टी होने पर वह दो दिन पहले ही सहायल थाना क्षेत्र के गांव बर्रू में अपने मौसा शिवप्रकाश पाल के यहां गया था।
शुक्रवार सुबह वह मोहल्ले के बच्चों के साथ खेलने जा रहा था। इसी बीच बेला-दिबियापुर मार्ग पर बेला की ओर से आई कार ने अभि को रौंद दिया। हादसा देख बच्चों ने शोर मचाते हुए परिजनों को बुलाया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने इस दौरान चालक समेत कार को कब्जे में ले लिया। परिजन अभि को उसी कार से दिबियापुर सीएचसी ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इसी बीच चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। सीओ अशोक कुमार ने बताया कि कार को कब्जे में लिया गया है। बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।