{"_id":"68c069243fb253ee5a0a38a8","slug":"a-blockade-was-placed-on-the-service-lane-of-the-highway-cattle-were-being-tied-auraiya-news-c-211-1-aur1008-131256-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: हाईवे की सर्विस लेन पर लगा चट्टा, बांधे जा रहे मवेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: हाईवे की सर्विस लेन पर लगा चट्टा, बांधे जा रहे मवेशी
Tue, 09 Sep 2025 11:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 09 Sep 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
औरैया। अगर आप नेशनल हाईवे के सर्विस रोड पर सफर कर रहे हैं तो जरा संभल कर निकलिए। यहां जिम्मेदारों की अनदेखी व लोगों की मनमानी से चट्टा खुल गया है। यहां दर्जनभर से ज्यादा अन्ना मवेशी बांधे जा रहे हैं। आधी सड़क अतिक्रमण की जद में है। इससे अक्सर वाहन निकलते समय हादसे का भय बना रहता है।
एनएचएआई की ओर से दिल्ली कोलकाता हाईवे पर शहर व कस्बों में आवागमन के लिए सर्विस रोड बनवाई गई थी। इससे शहर के अंदर जाने वाले लोग इसका उपयोग कर गंतव्य तक आसानी से पहुंच सके लेकिन खानपुर चौराहा से कानपुर की तरफ जाने वाले सर्विस रोड पर चट्टा चलाने वालों ने कब्जा जमा लिया है। यहां की सर्विस रोड पर नाले की पटिया तोड़कर निकली सरिया में मवेशियों की रस्सी व जंजीर बांधी जाती है। उन्हें चारा देने के लिए ड्रम भी सर्विस रोड पर रख दिए जाते हैं।
कुछ मवेशियों का चारा नाला की पटिया पर डाल दिया जाता है। इसे मवेशी आधा खाते हैं और आधी सर्विस रोड पर फैलाते हैं। इससे यहां चारा व गोबर की गंदगी पसरी रहती है। चौंकाने वाली बात यह है कि चट्टा संचालक इन मवेशियों का कुछ गोबर नाला के अंदर भर रहे हैं। इससे नाला भी पूरी तरह चोक हो गया है। इस दौरान यहां से निकलने वाले वाहनों को अक्सर दुर्घटनाओं का भय बना रहता है। हालात यह है कि दोनों तरफ से आने वाले वाहनों को मवेशी खड़े होने से रुकना पड़ता है। एक वाहन निकलने के बाद ही दूसरा वाहन क्राॅस करता है।
विज्ञापन
-- -
सर्वेयर भेज कर चट्टा हटवाया जाएगा
एनएचएआई के वीजीएम (मेंटीनेंस) यूके मिश्रा ने बताया कि सर्विस लेन पर मवेशी बांधना या अतिक्रमण करना अपराध है। ऐसे लोगों पर कार्रवाई कराई जाएगी। वह आज ही सर्वेयर व मेंटीनेंस टीम को भेजकर मवेशी हटवाएंगे।