फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   A biometric machine will appear in the municipality

पालिका में बायोमीट्रिक मशीन से लगेगी हाजिरी

Sun, 30 Apr 2017 11:45 PM IST
औरैया
औरैया Updated Sun, 30 Apr 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
A biometric machine will appear in the municipality
biometric machine
 नगर पालिका के कर्मचारियों की हाजिरी अब बायोमीट्रिक मशीन से लगेगी। हाजिरी लखनऊ निकाय कार्यालय में भी देखी जा सकती है। नगर पालिका परिषद में काम करने वाले कर्मचारी अब कार्यालय में देरी से नहीं पहुंच सकेंगे। इनकी हाजिरी अब बायोमीट्रिक मशीन पर लगेगी। पहले यह देरी से कार्यालय पहुंचने पर रजिस्टर पर हाजिरी लगा देते थे। अब यह ऐसा नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन


शनिवार को नगर पालिका परिषद कार्यालय में बायोमीट्रिक मशीन लग गई है। पालिका के सभी 115 कर्मचारियों की हाजिरी अब बायोमीट्रिक मशीन पर ही लगेगी। एसडीएम सदर अमित राठौर ने बायोमीट्रिक मशीन पर सबसे पहले अपनी हाजिरी दी।
विज्ञापन


एसडीएम ने बताया कि कोई भी कर्मचारी देरी से आता है तो उसकी उपस्थिति उसी टाइप से दर्ज होगी। सभी कर्मचारियों की उपस्थिति निकाय विभाग के अधिकारी भी देख सकते हैं। यह मशीन नेट से कनेक्ट रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि लालजी शुक्ला ने बताया कि नगर पालिका में काम करने वाले सभी कर्मचारियों की उपस्थिति इसी मशीन से अंगूठा लगाने पर दर्ज होगी। पालिका के सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति भी इसी मशीन पर दर्ज कराने की व्यवस्था भी की जा रही है। इस दौरान पालिका के ईओ महेश चंद्र उपाध्याय भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed