फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   A 500 page charge sheet may be presented in court today against the murderer bride

Auraiya News: कातिल दुल्हन के खिलाफ आज कोर्ट में पेश हो सकती 500 पेज की चार्जशीट

Tue, 17 Jun 2025 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 17 Jun 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
A 500 page charge sheet may be presented in court today against the murderer bride
औरैया। हाइड्रा कारोबारी दिलीप हत्याकांड में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र (चार्जशीट) तय कर लिए हैं। करीब 500 पेज की चार्जशीट बुधवार को न्यायालय में दाखिल की जा सकती है।
विज्ञापन

अभियोजन कार्यालय में इसकी जांच की जा चुकी है। इस मामले में दिलीप की पत्नी ने शादी के 15वें दिन प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करवा दी थी।
मैनपुरी जनपद के भोगांव निवासी दिलीप यादव दिबियापुर में हाइड्रा मशीन का कारोबार करता था। पांच मार्च को सियापुर गांव निवासी प्रगति से उसकी शादी हुई थी। शादी के 15वें दिन यानी 19 मार्च को सहार थाना क्षेत्र में पटना नहर पुल के किनारे कुछ लोगों ने दिलीप पर हमला कर उसे मरणासन्न कर दिया था। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दिलीप को गोली मारे जाने की पुष्टि हुई थी। साथ ही उसके शरीर पर चोट के कई निशान मिले थे। साक्ष्य जुटाने में दिलीप की पत्नी प्रगति व उसके प्रेमी अनुराग द्वारा शूटरों के जरिए दिलीप की हत्या किए जाने का मामला सामने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस ने दिलीप की पत्नी प्रगति व प्रेमी अनुराग व हिस्ट्रीशीटर रामजी नागर को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इस घटना में शामिल आरोपी दुर्लभ व शिवम यादव को मुठभेड़ में दबोचा था। इनके पास से तमंचे भी बरामद हुए थे।
वहीं, सुपारी की रकम पहुंचाने में चमरौआ प्रधान रामू यादव का नाम आया था। उसने 29 मई को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। इसके बाद पुलिस आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल करने की तैयारी में जुट गई थी। आरोपियों पर आरोप तय हो चुके हैं।

अभियोजन कार्यालय में आरोप पत्र का परीक्षण भी पूरा हो चुका है। बुधवार को पुलिस इस मामले में आरोप पत्र दाखिल कर सकती है। थानाध्यक्ष सहार पंकज मिश्रा ने बताया कि दिलीप हत्याकांड के मामले में आरोप पत्र का काम पूरा हो चुका है। एक-दो दिन में इसे कोर्ट में दाखिल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed