{"_id":"76640","slug":"Auraiya-76640-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"धमकी पर एडीजे ने एसपी को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमकी पर एडीजे ने एसपी को लिखा पत्र
Auraiya
Updated Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। शुक्रवार को एडीजे ( विशेष दस्यु प्रभावित क्षेत्र अधिनियम) ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। शुक्रवार को दो दस्युओं और उनकी बीवियों को सजा सुनाते समय धमकी दी गई थी। दस्यु सरगना अरविंद गुर्जर ने न्यायालय परिसर में एडीजीसी को भी देख लेने की धमकी दी थी।
अछल्दा निवासी अरविंद कुमार के पुत्र तोषू के अपहरण के मामले में एडीजे (विशेष दस्यु प्रभावित क्षेत्र अधिनियम) राजेंद्र कुमार ने कुख्यात दस्यु सरगनाओं रामवीर गुर्जर व अरविंद गुर्जर व उनकी पत्नियों को शुक्रवार को आजीवन कारावास व 50-50 हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई थी। फैसले पर अरविंद गुर्जर ने न्यायालय परिसर में ही धमकी देते हुए हंगामा किया था। दस्यु सरगना अरविंद गुर्जर ने एडीजीसी रमेश चंद्र को न छोड़ने की धमकी दी थी।
दस्यु सरगना अरविंद गुर्जर की धमकी पर एडीजे राजेंद्र कुमार ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा। इमसें उन्होंने आवास और खुद की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। पत्र शुक्रवार को ही एसपी कार्यालय पहुंचा दिया गया था। इस मामले के अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी करने वाले सहायक शासकीय अधिवक्ता रमेश चंद्र मिश्रा भी अरविंद गुर्जर के निशाने पर हैं।
विज्ञापन
डीबीए के मीडिया प्रभारी महावीर शर्मा के अनुसार अरविंद गुर्जर व उनके साथियों पर चले रहे तीन मुकदमे पहले छूट चुके हैं। इस मुकदमे में ही उसे सजा हुई।