{"_id":"32-173783","slug":"Auraiya-173783-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वीप योजना से जिला को-आर्डिनेटर ने दिया इस्तीफा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वीप योजना से जिला को-आर्डिनेटर ने दिया इस्तीफा
Auraiya
Updated Wed, 12 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। लोकसभा चुनाव में वोटिंग प्रतिशत में इजाफा करने हेतु भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जिले में शुरू की गई सुनियोजित मतदाता शिक्षा और निर्वाचन सहभागिता योजना (स्वीप) के जिला को-आर्डिनेटर ने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पारिवारिक व्यस्तता का हवाला दिया है। जबकि उनके इस्तीफा देने का प्रमुख कारण स्वीप योजना के तहत खर्च के सापेक्ष बजट का निर्धारण न होना बताया जा रहा है।
तमिलनाडू के विधान सभा चुनाव में सफलता के बाद भारत निर्वाचन आयोग ने स्वीप योजना को इस बार उत्तर प्रदेश के लोकसभा चुनाव में भी आजमाया है। स्वीप योजना के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े व्यक्तियों को जिला कोआर्डिनेटर नामित किए जाने का प्रावधान है। इसी क्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े तिलक महाविद्यालय के प्रोफेसर डा. प्रेम प्रकाश राजपूत को जिला कोर्डिनेटर नामित करने की सहमति प्रदान की थी। जिला कोआर्डिनेटर का कार्य बूथ सेक्टरों पर जाकर मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करना है। अपने पद पर तकरीबन आठ माह तक कार्य करने के बाद डा राजपूत ने गत 19 फरवरी को श्री शाहूजी महाराज कानपुर विश्वविद्यालय कानपुर के स्वीप योजना प्रभारी डा. केएन मिश्रा तथा उत्तर प्रदेश के स्वीप योजना प्रभारी/राज्य संपर्क अधिकारी(एनएसएस) सतेंद्र बहादुर सिंह को प्रतिलिपि के रूप में त्याग पत्र भेजा था। उन्होंने बताया कि वह पारिवारिक जिम्मेदारी के कारण पद से इस्तीफा दे रहे हैं। उनके इस्तीफा देने के बाद डा. पंकज द्विवेदी को स्वीप योजना का जिला कोआर्डिनेटर नामित किया गया है। पशुपालन एवं डेयरी विभाग में कार्यरत डा. द्विवेदी जनता महाविद्यालय अजीतमल में एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी भी हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें सीएसजेएम विश्वविद्यालय के स्वीप योजना प्रभारी डा. केएन मिश्रा का आज ही पत्र प्राप्त हुआ है।