{"_id":"32-173702","slug":"Auraiya-173702-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंचाई के अभाव में सूख रहीं फसलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंचाई के अभाव में सूख रहीं फसलें
Auraiya
Updated Tue, 11 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अटसू (औरैया)। सिंचाई विभाग की उदासीनता से क्षेत्र के बंबों में अभी तक पानी नहीं पहुंचा है। सूखे बंबों के कारण आधा दर्जन गांवों के किसानों को सैकड़ों एकड़ भूमि पर खड़ी फसल सूखने की चिंता सता रही है। इससे उनमें खासा आक्रोश व्याप्त है।
अटसू क्षेत्र के ग्राम सबलपुर, दरवटपुर, बरीपुरा, सांफर, मिश्रीपुर, महाराजपुर आदि गांवों की भूमि पर खड़ी फसल की सिंचाई बंबों के पानी पर निर्भर है। इस बार सिंचाई विभाग की उदासीनता के चलते अभी तक बंबों में पानी नहीं छोड़ा जा सका है। इससे उक्त ग्रामों के किसान परेशान हैं। किसान बच्चूपाल, छुन्ना पंडित, कमलेश राजपूत, मंजुल पांडेय, हनुमंत राजपूत, पप्पू नेता आदि ने बताया कि क्षेत्र के किसान अपनी फसल की सिंचाई खाकी बंबा से करते हैं। बताया कि खेतों में तैयार खड़ी गेहूं, बेझर की फसल को अब पानी की जरूरत है। ऐसे में बंबे में पानी न आने के कारण सिंचाई के अभाव में फसलें सूखने की कगार पर हैं। कुलुरुआ बंबा में भी पानी न आने से गेहूं की फसल बर्बाद होने की आशंका है। किसानों ने डीएम से उक्त बंबाें में पानी छुड़वाने की मांग की है।