फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   बोरिंग फेल होने से पेयजल संकट

बोरिंग फेल होने से पेयजल संकट

Thu, 06 Mar 2014 05:31 AM IST
Auraiya
Auraiya Updated Thu, 06 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
फफूंद(औरैया)। कस्बे के भराव मोहल्ला स्थित बड़ी पानी टंकी की बोरिंग फेल होने से पेयजल संकट है। नगर पंचायत द्वारा टैंकर से पानी आपूर्ति करने के बाद भी लोग परेशान हैं। उन्होंने डीएम से शीघ्र नई बोरिंग कराने की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बे में जलापूर्ति के लिए गेल के सहयोग से भराव मोहल्ला में बड़ी पानी टंकी का निर्माण किया गया था। पानी की गुणवत्ता को लेकर शुरू से ही लोगों को शिकायत रही लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। डेढ़ माह पूर्व बोरिंग फेल होने के कारण जलापूर्ति बंद हो गई। इससे ज्यादा परेशानी ऊंचाई वाले मोहल्ले के लोगों को हो रही है। हालांकि नगर पंचायत द्वारा टैंकर से आपूर्ति की जा रही है लेकिन ये नाकाफी है। गुलफाम खां, हिकमतउल्ला खां, सीताराम, भगवानदास, बबलू सिद्दीकी, पूर्व सभासद परवीन बेगम आदि ने डीएम से नई बोरिंग शीघ्र कराने की मांग की है। दूसरी ओर नगर पंचायत अध्यक्ष हाशिमी बेगम, ईओ यदुनाथ, सांसद प्रतिनिधि इजहार अहमद खां ने संयुक्त रूप से बताया कि पानी की भारी किल्लत के संबंध में जिला प्रशासन को अवगत कराया है। नगर पंचायत द्वारा टैंकराें से जलापूर्ति कर लोगों को राहत पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed