{"_id":"32-172866","slug":"Auraiya-172866-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज मांगें नहीं मानी तो हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज मांगें नहीं मानी तो हड़ताल
Auraiya
Updated Wed, 05 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। पिछले दिनों सपा विधायक और कानपुर के जूनियर डाक्टरों के बीच हुए विवाद की आंच में मंगलवार को औरैया भी झुलसता नजर आया। घटना के विरोध में उतरे आईएमए संगठन के चिकित्सकों ने भी सरकार के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया। उन्होंने साथी चिकित्सकों को जेल से रिहाई, एसएसपी को सस्पेंड किए जाने के साथ ही दोषियों की गिरफ्तारी जल्द न होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। इस संदर्भ में सीएमओ को संबोधित ज्ञापन एसीएमओ को सौंपा है।
आईएमए संगठन के अध्यक्ष डा. निर्मल कुमार महिंद्रा, सचिव डा.गिरिराज अग्रवाल के अलावा पदाधिकारियों ने कानपुर में जूनियर चिकित्सक और सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके साथियों के बीच हुए विवाद की तीखी निंदा की। कहा कि पुलिस प्रशासन भी सत्ता पक्ष के दबाव में नजर आ रहा है। दोष न होते हुए भी जूनियर डाक्टरों को झूठे आरोपों में जेल में डाल दिया गया। डा. महिंद्रा ने मंगलवार को सीएमओ को संबोधित ज्ञापन एसीएमओ डा.प्रवीण रायजादा को सौंपा। इसमें अल्टीमेटम दिया कि यदि 5 मार्च तक उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो अगले दिन से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। ज्ञापन सौंपने वालों में डा.एससी कटियार, डा.सलीम खान, डा.एसएसएस परिहार, डा.अशोक गर्ग, डा.रजनीकांत, डा.अपूर्व गर्ग, डा.वाईसी विश्नोई आदि चिकित्सक रहे।