{"_id":"32-156519","slug":"Auraiya-156519-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"800 मीटर दौड़ में सबसे आगे मोहित व नेहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
800 मीटर दौड़ में सबसे आगे मोहित व नेहा
Auraiya
Updated Sat, 26 Oct 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
दिबियापुर/रामगढ़। हरचंदपुर के भगवानदास इंटर कालेज में दो दिवसीय तहसील युवक समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि बिधूना विधायक प्रमोद गुप्ता एलएस ने मार्च पास्ट की सलामी लेकर किया।
खेलकूद प्रतियोगिताओं के शुभारंभ पर विधायक गुप्ता एलएस ने कहा कि खेल को बढ़ावा देने के लिए वर्तमान प्रदेश सरकार खासे कदम उठा रही है। उनका भी प्रयास है कि औरैया जिले की खेल प्रतिभाएं निकलकर देश का नाम रोशन करें। शुक्रवार को पहले दिन जूनियर बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में राहुल ने पहला, रामगढ़ के प्रेमबाबू ने दूसरा, बेल्हूपुर के राजबाबू ने तीसरा, 800 मीटर सीनियर बालक वर्ग में मोहित चौहान एरवाकटरा प्रथम, सुरेंद्र सिंह रामगढ़ द्वितीय, प्रसून कुमार बरौनाकला तृतीय, 800 मीटर सीनियर बालिका वर्ग में एरवाकटरा की नेहा यादव प्रथम, सहार की रिंकी पाल द्वितीय, एरकटरा की मंजू शाक्य तृतीय स्थान पर रही। 800 मीटर जूूनियर बालिका वर्ग में बेल्हूपुर की प्रभा प्रथम, बेल्हूपुर की शिल्पी द्वितीय सहार की आरती तीसरे स्थान पर रही। 600 मीटर सब जूनियर बालिका में रामगढ़ की रीता प्रथम, रामगढ़ की अंशिका द्वितीय, बेल्हूपुर की शिवानी तीसरे स्थान पर रही। 600 मीटर सब जूनियर बालक वर्ग में अछल्दा के दीपक पहले, रामगढ़ के नितिन दूसरे, रामगढ़ के सत्येंद्र तीसरे स्थान पर रहे। इस दौरान गोविंद भदौरिया, डा. अनिरुद्ध, ग्राम प्रधान हरनारायण सिंह, ललित चौहान, अजय पाल, सरमन सिंह, सीताराम, मनीष तोमर, सुरेंद्र प्रकाश पाठक आदि मौजूद रहे।