फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   कार डिवाइडर से टकराई, चाचा-भतीजे की मौत, पांच घायल

कार डिवाइडर से टकराई, चाचा-भतीजे की मौत, पांच घायल

Sat, 26 Oct 2013 05:41 AM IST
Auraiya
Auraiya Updated Sat, 26 Oct 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
औरैया। कोतवाली क्षेत्र के हाईवे रोड ग्राम फतेहपुर करमपुर के समीप कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने पर चाचा-भतीजे की मौत हो गई। जबकि पांच लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को ग्राम ताजगंज बसईया जिला आगरा निवासी अब्दुल कादिर पुत्र हाजी करीम अपने परिवार के साथ कानपुर एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। अभी वह हाईवे रोड स्थित ग्राम करमपुर फतेहपुर के समीप पहुंचे ही थे, तभी कार का टायर फट जाने से वह बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर से टकराते ही कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार वाहिद अली (5) पुत्र बरकत अली, नाजिर अली(20) पुत्र हाजी करीम की मौके पर मौत हो गई। जबकि बरकस (35) पुत्र हाजी करीम, शबनम (30) पत्नी बरकस अली, महरुन निशा (35) पत्नी अब्दुल कादिर व बरकस अली की चार वर्षीय पुत्री हिवा गंभीर रुप से घायल हो गए। कार सवार लोगाें की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। इसी बीच किसी ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आनन फानन में घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया। यहां पर चिकित्सकाें ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

स्कार्पियो कार पलटी, एक की मौत
बिधूना (औरैया)। साइकिल सवार को बचाने में अनियंत्रित स्कार्पियो दिबियापुर भसौरा पुल के समीप अचानक पलट गई। जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। बीती रात करीब 11:30 बजे बिधूना से दिबियापुर की ओर अनियंत्रित स्कार्पियो कार भसौरा पुल के समीप अचानक पलट गई। इस दौरान कार में बैठे श्याम सिंह पुत्र लालाराम निवासी नगरिया चौबिया इटावा की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना को लेकर मृतक के परिजन सुरेशचंद्र पुत्र सोवरन सिंह निवासी कछपुर एरवाकटरा औरैया ने कोतवाली में अभियोग पंजीकृत कराया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु इटावा भेज दिया है। बताया जाता है कि साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में कार पलट गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोलेरो की टक्कर से साइकिल सवार छात्र घायल
बिधूना (औरैया)। स्कूल घर जाते समय साइकिल सवार छात्र को अनियंत्रित बोलेरो कार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। नगर के डीएस शिक्षा निकेतन में इंटर का छात्र अक्षयराजा (16)पुत्र अवधेश भदौरिया निवासी कुर्सी स्कूल से छुट्टी होने पर साइकिल से गांव जा रहा था। जैसे ही वह बेला रोड स्थित नदी पुल पर पहुंचा, तभी सामने से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन समेत भाग जाने में सफल रहा। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उपचार के बाद उसको घर जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed