{"_id":"32-153969","slug":"Auraiya-153969-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेहंदी प्रतियोगिता में पलक व दिशा ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेहंदी प्रतियोगिता में पलक व दिशा ने मारी बाजी
Auraiya
Updated Mon, 07 Oct 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। महाराजा अग्रसेन की जयंती के उपलक्ष्य में अग्रवाल सेवा समाज के बैनर तले अग्रसेन जूनियर हाईस्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर रविवार को हुई मेंहदी प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में पलक व सीनियर वर्ग में दिशा ने बाजी मारी।
अग्रवाल सेवा समाज के बैनर तले शनिवार से शुरु हुए कार्यक्रम में बच्चों सहित समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। शनिवार को हुई जूनियर व सीनियर वर्ग की हुई कैरम प्रतियोगिता को तीन वर्गों में विभाजित किया गया। जिसमें जूनियर वर्ग प्रथम में ध्रुव अग्रवाल प्रथम व शुभ अग्रवाल द्वितीय रहे। वहीं जूनियर द्वितीय वर्ग पराग अग्रवाल प्रथम तो अभिषेक अग्रवाल को दूसरे स्थान मिला। इसी प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में ईशा अग्रवाल ने प्रथम व अमन अग्रवाल ने दूसरा स्थान हासिल किया। वन मिनट प्रतियोगिता में जूनियर प्रथम वर्ग में ध्रुव अग्रवाल प्रथम तो पूर्वी अग्रवाल दूसरे स्थान पर रहीं। जबकि जूनियर द्वितीय वर्ग मेें उत्कर्ष गर्ग ने प्रथम व अमर अग्रवाल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में पारुल अग्रवाल को प्रथम व रुचिका अग्रवाल को दूसरा स्थान मिला। प्रश्न मंच प्रतियोगिता में प्रिंस अग्रवाल ने प्रथम व नैन्सी अग्रवाल ने दूसरा स्थान हासिल किया। बेबी शो प्रतियोगिता में विभुम अग्रवाल प्रथम तो तन्मय अग्रवाल दूसरे स्थान पर रहे। फैंसी ड्रेस शो में संयुक्त रुप से ऐश्वर्य अग्रवाल व कु.नव्या अग्रवाल को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। वहीं द्वितीय स्थान भी संयुक्त रुप से स्नेहा व सार्थक को प्राप्त हुआ। रविवार को हुई मेंहदी प्रतियोगिता में जूनियर व सीनियर वर्ग में आठ इंट्री हुई। जिसमें जूनियर वर्ग में पलक ने प्रथम व नैंसी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि सीनियर वर्ग में दिशा अग्रवाल प्रथम व अग्रिमा अग्रवाल दूसरे स्थान पर रही। रंगोली प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में अग्रिमा अग्रवाल को प्रथम व प्रिया अग्रवाल को द्वितीय घोषित किया। जबकि जूनियर वर्ग में पलक अग्रवाल प्रथम व नैंसी अग्रवाल दूसरे स्थान पर रहीं। जबकि कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में पार्थ अग्रवाल प्रथम व स्नेहा अग्रवाल दूसरे स्थान पर रही। इस मौके पर समाज के अध्यक्ष जुगुल किशोर अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, रोहित अग्रवाल के अलावा श्रीमती ऊषा अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, प्रीती अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, सोनम अग्रवाल, अंजली अग्रवाल, अनीता गर्ग आदि लोग मौजूद रहे। जयंती संयोजक शलभ अग्रवाल व रोहित अग्रवाल ने सफलता पूर्व कार्यक्रम आयोजन पर सभी का आभार व्यक्त किया।