फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त : व्योमेश सिंह

प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त : व्योमेश सिंह

Mon, 22 Jul 2013 05:33 AM IST
Auraiya
Auraiya Updated Mon, 22 Jul 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
औरैया। शहर के जेसीज चौराहे के पास स्थित राजीव गांधी विद्यालय में कांग्रेस पार्टी की बैठक हुई। इसमें नव निर्वाचित कांग्रेस जिला अध्यक्ष व्योमेश सिंह सेंगर का स्वागत किया गया। बैठक में पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद आलम खान के निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष सेंगर ने कहा कि केंद्र की कांग्रेस सरकार ने हर वर्ग के लोगों के लिए योजनाएं संचालित की हैं। बावजूद इसके प्रदेश सरकार की नीतियों के चलते ये योजनाओं लोगों तक पहुंच नहीं पा रही हैं। कहा कि प्रदेश में ध्वस्त कानून व्यवस्था के चलते कोई भी व्यक्ति अपने को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित कराने की अपील की है। हरविलास सिंह कठेरिया ने समाज के लोगों से जिलाध्यक्ष व्योमेश सिंह सेंगर का परिचय कराया। उन्होंने समाज के लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि वह हर स्थिति में उनके साथ हैं।इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी ब्रदर पांडेय, विजय पांडेय, रामू पेंटर, चंद्रशेखर, मुकेश दुबे, रामप्रकाश पोरवाल, उदय प्रताप जादौन, प्रवीण कुमार दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed